बलरामपुर: डबरी में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत, दूसरे दिन खेत में मिला शव

0

बलरामपुर। CG DASTAK 

सोमवार सुबह से था लापता, परिजनों ने पानी कम कराया तो मंगलवार को मिला शव; पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

बलरामपुर। जिले के सौनी दादर गांव में डबरी में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह से लापता युवक का शव मंगलवार सुबह खेत में बनी डबरी से बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फिरोज राम पिता अजय प्रसाद के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने उसे देखा था। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में बनी डबरी के किनारे उसकी चप्पल और कपड़े मिले। इससे परिजनों को उसके डबरी में डूबने की आशंका हुई।

पानी कम कराने पर मिला शव

परिजनों ने डबरी का पानी कम कराया। इसके बाद मंगलवार सुबह फिरोज राम का शव पानी में मिला। घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही गणेश मोड़ चौकी से प्रधान आरक्षक मनोज लकड़ा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

पत्रकार अशोक कुमार, MCB

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here