मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से महंगा मिलेगा दूध; जानिए किस वैरायटी पर कितनी बढ़ी कीमत

0

नई दिल्ली। CG DASTAK 

नई दिल्ली। महंगाई के बीच आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की नई दरें 12 नवंबर 2026, गुरुवार से लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिल्ली-NCR के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

कंपनी ने फुल क्रीम, गाय का दूध, टोंड, डबल टोंड समेत प्रमुख वैरायटी के दाम बढ़ाए हैं। मदर डेयरी ने यह फैसला दूध की खरीद लागत और अन्य परिचालन खर्चों में बढ़ोतरी को देखते हुए लिया है।

कंपनी ने क्यों बढ़ाए दूध के दाम?

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध खरीदने की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। दूध की खरीद और अन्य खर्चों में वृद्धि के चलते कंपनी पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था।

इसी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालते हुए दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

1974 में हुई थी मदर डेयरी की शुरुआत

मदर डेयरी की शुरुआत वर्ष 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की सहायक कंपनी के रूप में काम करती है। कंपनी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है।

कंपनी दिल्ली-NCR में अपने आउटलेट, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से दूध की बिक्री करती है।

दूध की अलग-अलग वैरायटी में क्या अंतर है?

फुल क्रीम मिल्क: इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है।

टोंड मिल्क: इसमें फैट कम करने के लिए स्किम्ड मिल्क और पानी मिलाया जाता है।

डबल टोंड मिल्क: इसमें फैट की मात्रा लगभग 1.5 प्रतिशत होती है।

गाय का दूध: गाय के दूध से तैयार किया गया दूध।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here