डॉ. आशीष दास ने किया ध्वजारोहण, सेजेस सरायपाली में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

0

सरायपाली–स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरायपाली में स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर डॉ आशीष दास,(पूर्व अध्यक्ष एसएमडीसी) द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस खास अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष कमल पटेल,उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,पूरन श्रीवास (एसएमसी अध्यक्ष,आदर्श मिडिल स्कूल),पार्वती जगत,(उपाध्यक्ष,आदर्श मिडिल स्कूल),तारेश्वरी नायक (सांसद प्रतिनिधि सेजेस),देवीदत्त अग्रवाल,(सांसद प्रतिनिधि),नरेन्द्र यादव (विधायक प्रतिनिधि),मो.अब्दुल नईम लखानी,के.के.पाणिग्राही (सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं शिक्षाविद्),एस.बी.पाढ़ी,(सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षाविद्),एसएमसी सदस्य-शबनम खान,राजेन्द्र जायसवाल,योगेश नायक,वंदना पटेल,अरविंद जायसवाल,नाजिया आदि की गरिमामई उपस्थिति कार्यक्रम में रहा

स्वागत भाषण सेजेस प्राचार्य गजेन्द्र कुमार अरिल्ले द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन व्याख्याता द्वय नरेश पटेल एवं घनश्याम दीप द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन व्याख्याता रेखा पुरोहित द्वारा किया गया।

इस अवसर पर टीचर्स,विद्यार्थी, पालकों आदि की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रतिभा सम्पन्न विद्यार्थी महक गर्ग,पूजा सोनी,लावण्या साहू,आयुषी सिदार ने प्रेरणादाई ओजस्वी भाषण दिया वहीं सिद्धि अग्रवाल ने देशभक्ति पर आधारित कविता की प्रस्तुति दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here