
सरायपाली। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केजुवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केजुआ में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद बतौर अतिथि शामिल हुईं।
इस अवसर पर विधायक चातुरी नंद ने पात्र छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को सायकल वितरित की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
विधायक ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक अथवा आवागमन संबंधी कठिनाइयों के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा।
उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आगे बढ़कर अपने परिवार, क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, जनपद सदस्य उद्धव भोई, ग्राम पंचायत केजुआ के सरपंच चैतन्य नायक, विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केजुवा के प्राचार्य सी एल कुहुक, उपसरपंच मोंगरा नायक, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुअर लाल मांझी, चन्द्र साय मांझी, राय सिंह नायक, विजय यादव, विजय साहू , जय प्रकाश यादव सहित ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में छात्राओं में साइकिल मिलने को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल रहा।









