स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए रोवर-रेंजर्स हुए सम्मानित

0

सरायपाली विधानसभा में 15 अगस्त 2026 को आयोजित ब्लॉक स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह ओपन रोवर क्रू सरायपाली एवं राधा बाई ओपन रेंजर टीम सरायपाली के रोवर्स एवं रेंजर्स को स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरायपाली विधानसभा विधायक श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका परिषद सरायपाली की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्रकुमार (मिलो) पटेल जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दोनों टीमों के रोवर्स एवं रेंजर्स को सम्मानित किया गया। जिसमें सम्मानित हुए 1 अविनाश दास (रोवर लीडर) शहीद वीर नारायण सिंह ओपन रोवर क्रू सरायपाली, 2 फैहमीदा तबस्सुम रेंजर लीडर राधा बाई ओपन रेंजर टीम सरायपाली, दुष्यंत कुमार साहू रोवर, आयुष साहू रोवर, अश्लीशा बनो।

यह सम्मान विशेष रूप से पुरी (ओडिशा) में आयोजित नेशनल लेवल रथ यात्रा सर्विस कैंप में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने तथा जिले एवं क्षेत्र में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार एवं सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

दोनों टीमों के रोवर्स एवं रेंजर्स ने राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के माध्यम से चयनित होकर देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित अनेक राष्ट्रीय स्तर के शिविरों एवं आयोजनों में सहभागिता करते हुए अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। इनमें राजस्थान जंबूरी, तमिलनाडु जंबूरी, लखनऊ जंबूरी, बालोद जंबूरी, राष्ट्रीय साहसिक कैंप पंचमढ़ी, हरियाणा, कुल्लू-मनाली सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के कैंप एवं सेवा कार्यक्रम शामिल हैं।

इसके अलावा, पुरी रथ यात्रा सर्विस कैंप के दौरान भी दोनों टीमों के रोवर्स एवं रेंजर्स ने सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता एवं जनसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दिया।

इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 की शाम नवा बिहान फाउंडेशन, सरायपाली द्वारा सरायपाली विधानसभा विधायक श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद दीदी जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित “एक शाम तिरंगे के नाम” कार्यक्रम में भी दोनों टीमों के रोवर्स एवं रेंजर्स को स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स परिवार के सभी सदस्यों ने दोनों टीमों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से जिला संघ महासमुंद के कोषाध्यक्ष श्री शैलेंद्र नायक, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती लीनू चंद्राकार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री शत्रुघन साहू, जिला सचिव प्रमोद कन्नौजे, पूर्व जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री कमल लूनिया, श्रीमती विलास बाघ (संयुक्त सचिव, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स स्थानीय संघ सरायपाली), श्री जनाब खान (पूर्व उपाध्यक्ष, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स स्थानीय संघ सरायपाली), राजकिशोर दास (रोवर लीडर), अजय कुमार राणा (रोवर लीडर, राजगुरु ओपन रोवर क्रू सरायपाली) सहित सभी पदाधिकारियों ने दोनों टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि प्राप्त सम्मान उनके लिए केवल प्रशस्ति पत्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और निरंतर प्रयासों को आगे बढ़ाने की नई प्रेरणा है। स्काउटिंग का मूल मंत्र “सेवा” है और इसी भावना के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प है।

शहीद वीर नारायण सिंह ओपन रोवर क्रू सरायपाली एवं राधा बाई ओपन रेंजर टीम सरायपाली के इस सम्मान पर स्काउटिंग से जुड़े सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों टीमों के रोवर्स एवं रेंजर्स को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here