साहू समाज हर गांव और हर परिवार तक पहुंचाएगा संगठन की गतिविधियां, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति

0

रायपुर CG DASTAK 

रायपुर, 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ को ग्राम स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर सोमवार को रायपुर के टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू ने की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक एकता, संस्कार, शिक्षा, युवाओं की भूमिका और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन को ग्राम, परिक्षेत्र, तहसील, जिला और प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना रहा। साथ ही समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

समाज से परिवार तक” अभियान पर विशेष जोर

प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने बताया कि बैठक में संस्कार विकास कार्यशाला और “समाज से परिवार तक” अभियान को लेकर विशेष चर्चा हुई। अभियान के जिला प्रभारियों की भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए।

संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना, उसकी समस्याओं को समझना और समाजहित, विकास एवं संस्कार से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन की योजनाओं और गतिविधियों का लाभ केवल जिला या तहसील स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि गांव और परिवार के स्तर तक पहुंचे।

हर परिवार को संगठन से जोड़ने की तैयारी

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। ग्राम स्तर पर समाज के लोगों से संपर्क बढ़ाने, उनकी समस्याओं को समझने और संगठन के माध्यम से उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

प्रदीप साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिला प्रभारी के रूप में सक्रिय होकर काम करना होगा और कार्यकर्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि “समाज से परिवार तक” की भावना के साथ प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ना और समाज में संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता है।

संस्कार, शिक्षा और युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा

बैठक में सामाजिक संस्कार और शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। युवा पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने तथा समाजहित के कार्यों में उनकी भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा किसान, युवा, आईटी, न्याय सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उनके माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू, महामंत्री श्रीमती चित्रलेखा साहू, उद्यो प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश साहू, श्रीमती साधना साहू, संगठन सचिव सुनील साहू, श्रीमती चंद्रावती साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, श्रीमती बिना साहू, कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, विद्या देवी साहू, गणेशलाल साहू सहित प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ संयोजक शशिकांत साहू, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक द्वारिका साहू, किसान प्रकोष्ठ संयोजक चोवाराम साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक रूपेश साहू, पवन कुमार साहू, पी.सी. साहू, राजेश्वर कुमार साहू, सुभाष साहू, विजय साहू, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, चंद्रिका साहू, दयाराम साहू, देवेश कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, मदन साहू और लोकेश साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, मजबूती और सामाजिक हित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक संगठन की पहुंच बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here