विकसित राष्ट्र के संकल्प और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जामगांव आर महाविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0

जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर–भरर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विकसित राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और देश विभाजन की त्रासदी से सीख लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेश केला के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण किया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार के अधिकारी-कर्मचारी, एलुमनी विद्यार्थी, वर्तमान विद्यार्थी, जनभागीदारी समिति के सदस्य और ग्राम जामगांव आर के सरपंच श्री रूपेंद्र शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विकसित राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी

ध्वजारोहण के बाद प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नरेश केला ने कहा कि देश के निर्माण में सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। वहीं सरपंच श्री रूपेंद्र शुक्ल ने छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।

पौधे उपहार में देकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी विशेष पहल की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने उपस्थित अतिथियों और सम्माननीय जनों को आम, अमरूद, जामुन जैसे फलदार पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए।

इस पहल के माध्यम से सभी से पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का संकल्प लिया गया।

देश विभाजन की त्रासदी पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी के संयोजन में ‘देश विभाजन की त्रासदी’ विषय पर भाषण, परिचर्चा, देशभक्ति गीत और कविता पाठ का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने वर्ष 1947 में हुए देश के विभाजन, उसके कारणों और रेड क्लिफ लाइन के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भविष्य में देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में सेवानिवृत्त हुए श्री पूरण मल शर्मा एवं अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले लेखपाल श्री गिरीश देशपांडे का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री उमाशंकर शुक्ला, श्रीमती शैलेन्द्री मंडावी, श्री मनीष जैन, श्री पूर्णेंद सिन्हा, श्री रामकुमार चंद्राकर, श्री सागर, श्री मेघनाथ नागवंशी सहित अनेक जनभागीदारी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नरेश धर दीवान ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here