
एमसीबी/14 अगस्त 2026/
ग्राम पंचायत बेलबहरा स्थित पंचायत भवन एवं आदि सेवा केंद्र में आज आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना गया तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसान एग्री-स्टैक पंजीयन कराया गया तथा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया।
अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी दी। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।










