APL थर्मल पावर प्लांट में बड़ा औद्योगिक हादसा, बॉयलर क्षेत्र में क्रेन गिरी; एक कर्मचारी घायल

0

रायपुर स्थित APL पावर प्लांट में काम के दौरान हुआ हादसा, ERT ने तत्काल रेस्क्यू कर घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया; घटना की जांच शुरू।

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। बॉयलर क्षेत्र में कार्य के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई, जिससे एक कर्मचारी घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) ने मौके पर पहुंचकर घायल कर्मचारी का रेस्क्यू किया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार घायल कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, हादसा 6 अगस्त की सुबह करीब 11:42 बजे हुआ। क्रेन गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को सील कर आवागमन रोक दिया गया।

हादसे के बाद तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त उपकरणों और अन्य संपत्ति का निरीक्षण शुरू कर दिया है। संबंधित विभागों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here