तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; युवती गंभीर, CCTV वीडियो आया सामने

0

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी।

जांजगीर-चांपा। CG DASTAK 

जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं और ट्रक तेजी से निकल जाता है।

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार शाम का है। ट्रक की टक्कर से युवक का सिर पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

प्राथमिक जांच में इसे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here