
KPS (Krishna Public School), कमल विहार, डुंडा, रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रतियोगिता में गुरु-शिष्या की जोड़ी रही आकर्षण का केंद्र।

रायपुर। CG DASTAK
रायपुर के KPS (Krishna Public School), कमल विहार, डुंडा स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कौशल महोत्सव 2026 (All India National Competitions of Performing Arts) में कला और संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, वादन और नाट्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रसिद्ध नृत्य गुरु दिव्या मिश्रा को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘गुरु सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं उनकी शिष्या अतुल्या मिश्रा ने सेमी क्लासिकल जूनियर कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
कार्यक्रम में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी कला के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
दिव्या मिश्रा ने इस सम्मान का श्रेय अपने विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगियों को दिया। वहीं अतुल्या मिश्रा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
CG Dastak की ओर से दिव्या मिश्रा और अतुल्या मिश्रा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।










