मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

0

मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक जारी, नई योजनाओं, कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग और निवेश से जुड़े प्रस्तावों पर हो सकता है मंथन

रायपुर। CG DASTAK 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रमुख सचिव विकास शील तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

मंत्रिपरिषद की इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार नई सरकारी योजनाओं, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा उद्योगों में निवेश बढ़ाने, अधोसंरचना विकास और विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

बैठक में किसानों के हित से जुड़ी नई पहल, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और विभिन्न विभागों के वित्तीय स्वीकृति वाले प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है। सरकार की प्राथमिकता वाले कई अहम एजेंडों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की उम्मीद है।

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here