रायपुर में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, FIR रद्द करने की मांग पर थाने के बाहर डटे कार्यकर्ता

0

खम्हारडीह थाने के बाहर पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदर्शन, भाजपा नेताओं पर भी केस दर्ज करने की मांग।

रायपुर। CG DASTAK 

प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में तनाव बढ़ गया है। रायपुर के खम्हारडीह थाना के बाहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बीती रात से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस की मांग है कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए।

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के विरोध में भाजपा ने रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया था। इस दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

थाने के बाहर टेंट लगाकर शुरू किया धरना

एफआईआर के विरोध में दीपक बैज अपने समर्थकों के साथ खम्हारडीह थाना पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

एकपक्षीय कार्रवाई हुई’ : दीपक बैज

धरने के दौरान दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करवा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।

भाजपा नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव को हमला बताते हुए संबंधित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सभी पक्षों पर समान कार्रवाई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here