
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू की अध्यक्षता में टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में हुई बैठक, संगठन विस्तार और व्यापारिक गतिविधियों पर हुई चर्चा।
रायपुर। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू की अध्यक्षता में टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में व्यापार प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजकुमार साहू ने किया।
बैठक में समाज के व्यापारियों को एकजुट करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की आर्थिक मजबूती के लिए व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय आवश्यक है।
इस अवसर पर संगठन को गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
प्रदीप साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ समाज के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनके हितों और संगठन के विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा।
प्रेषक:
प्रदीप साहू
प्रदेश संयुक्त सचिव
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ










