रायपुर: गाली देने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला, भाठागांव में वारदात; आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में गाली-गलौज करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित की दाहिनी जांघ और घुटने के नीचे चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे चिरिपारा स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास हुई। मामले में आरोपी की पहचान रवि ध्रुव (26), निवासी छिरिपारा भाठागांव के रूप में बताई गई है।

बातचीत के दौरान शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक 22 अक्टूबर की रात अपने परिचितों के साथ दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। लौटने के बाद 23 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे दंतेश्वरी मंदिर के पास उसकी मुलाकात रवि ध्रुव से हुई।

बताया गया कि बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़ित और उसके साथियों पर टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पीड़ित ने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकालकर हमला कर दिया।

हमले में युवक की दाहिनी जांघ और घुटने के नीचे चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

चाकू और शर्ट जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित और गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रवि ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया बटनदार चाकू और घटना के समय पहनी गई शर्ट जब्त की गई है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

CG Dastak | खबरें जो आपसे जुड़ी हैं।

वेबसाइट: https://www.cgdastak.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here