रायपुर में खुले प्लॉट में मिली महिला की लाश, संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

0

मुजगहन थाना क्षेत्र के स्वागत विहार कॉलोनी की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा।

रायपुर। CG DASTAK 

राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित स्वागत विहार कॉलोनी में गुरुवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव कॉलोनी के एक खुले प्लॉट में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान सुभद्रा बाई साहू (35 वर्ष) निवासी बोरियाकला के रूप में हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

मुजगहन थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here