
बंद देवा खदान के पास मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा।
चिरमिरी (एमसीबी)। CG DASTAK
एमसीबी जिले के वन परिक्षेत्र चिरमिरी अंतर्गत डोमानहिल स्थित बंद देवा खदान के समीप एक वयस्क नर भालू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया भालू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
वन अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भालू की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वन्यजीव अपराध के संकेत मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
संवाददाता: अशोक कुमार, जिला एमसीबी










