चीफ मिनिस्टर AI मिशन’ से बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य, तकनीक और रोजगार का बनेगा नया हब

0

सीएम विष्णुदेव साय का विजन: AI, स्टार्टअप और डिजिटल गवर्नेंस के जरिए युवाओं को मिलेगा नया अवसर, नवा रायपुर बनेगा टेक्नोलॉजी हब।

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘चीफ मिनिस्टर AI मिशन’ का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।

सरकार के अनुसार, मिशन के तहत स्कूलों और कॉलेजों में एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे विषयों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए Google India के सहयोग से डिजिटल शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि छात्र शुरुआती स्तर से ही आधुनिक तकनीकों से जुड़ सकें।

स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टार्टअप प्रोत्साहन नियम के माध्यम से AI आधारित स्टार्टअप को अनुदान, वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन देने की व्यवस्था की है। सरकार का मानना है कि इससे युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बन सकेंगे।

नवा रायपुर में बनेगा AI डेटा सेंटर पार्क

सरकार की योजना के अनुसार नवा रायपुर में लगभग 1000 करोड़ रुपये के निवेश से AI डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाएगा। इससे प्रदेश आईटी और एआई उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

डिजिटल गवर्नेंस पर भी जोर

राज्य सरकार ‘सेवा सेतु’ जैसी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से प्रशासन को अधिक पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने पर काम कर रही है। वहीं, IIIT नवा रायपुर में सचिवालय के अधिकारियों को AI और डिजिटल टूल्स का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार का कहना है कि इस पहल का लाभ केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन सेवाओं और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here