बलरामपुर पुलिस और ओडिशा STF की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त; 4 और आरोपी गिरफ्तार

0

बलरामपुर। CG DASTAK 

एंड-टू-एंड जांच में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का खुलासा, मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस और एसटीएफ भुवनेश्वर (ओडिशा) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने एंड-टू-एंड जांच के दौरान उड़ीसा राज्य के चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। लगातार की गई जांच, तकनीकी साक्ष्यों और नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई।

संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी उड़ीसा राज्य के निवासी हैं और इनकी भूमिका गांजा की आपूर्ति, परिवहन एवं नेटवर्क संचालन में सामने आई है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में सक्रिय था।

बलरामपुर पुलिस और ओडिशा एसटीएफ की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

  1. अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विभिन्न राज्यों की एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here