गाड़ी की किस्त के पैसों को लेकर विवाद में पिता की हत्या, बेटी-दामाद गिरफ्तार

0

सरगुजा CG DASTAK 

सरगुजा के बतौली में दिल दहला देने वाली वारदात, हत्या के बाद खून के निशान मिटाने के लिए गोबर से की लिपाई

सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गाड़ी की किस्त के लिए पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद में एक पिता की कथित तौर पर उनकी बेटी और दामाद ने हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए घर में फैले खून के निशानों को गोबर से लिपाई कर छिपाने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लोहर साय कोरवा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी की किस्त के पैसों को लेकर परिवार में विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।
आरोप है कि विवाद के दौरान बेटी सोन कुंवारी (35) और दामाद बंधन कोरवा (40) ने मिलकर लोहर साय कोरवा की गमछे से गला घोंटकर और मारपीट कर हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपियों ने घटना के सबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में फैले खून के निशानों को गोबर से लिपाई कर छिपाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस जांच में मामला सामने आ गया।
सूचना मिलने पर बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पैसों के विवाद में आवेश में आकर हत्या करना स्वीकार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here