
गरियाबंद CG DASTAK
ओडिशा कत्लखाने ले जाए जा रहे थे भैंस और पड़वा, तीन वाहन जब्त; आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
गरियाबंद। जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गरियाबंद पुलिस ने 18 मवेशियों की तस्करी कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो पिकअप वाहन और एक छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को मालगांव और नहरगांव मार्ग से ओडिशा के कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नागाबुड़ा तालाब के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-QL-5867, CG-25-N-4355 और छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-04-PC-1823 को रोककर जांच की। जांच में वाहनों में 14 भैंस और 4 पड़वा को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के पास पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी
विकास साहू (21) निवासी बरबसपुर, जिला दुर्ग
सोहन यादव (21) निवासी उतई, जिला दुर्ग
राजू कुमार धुर्वे (26) निवासी सोमनापुर, जिला कबीरधाम
मनीष कुमार बंजारे (22) निवासी खोपली, जिला दुर्ग
लोकेश साहू (18) निवासी सातरा, जिला दुर्ग
जब्त सामग्री
14 नग भैंस
4 नग पड़वा
दो पिकअप वाहन
एक छोटा हाथी वाहन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2011 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।










