CG VIDHANSABHA : विधानसभा में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर चर्चा की मांग नामंजूर, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

0

रायपुर। CG VIDHANSABHA : अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला आज विधानसभा में गूंजा। विपक्ष ने इस पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सदन में चर्चा कराने की मांग की। स्पीकर ने इसे सदन से बाहर का विषय बताते हुए विपक्ष का स्थगन नामंजूर कर दिया। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। लगातार कार्यवाही बाधित होते देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी पर स्थगन लाते हुए कहा कि इससे प्रदेश के लोगों की आस्था भी जुड़ी है इसलिए सदन में इस पर चर्चा कराई जाए इस पर भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सदन का विषय नहीं है इसलिए चर्चा नहीं हो सकती । इसके बाद भी नेता प्रतिपक्ष अपनी बात रखते रहे और अजय चंद्राकर उन्हें बाधित करते रहे। इसी बीच स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दी।इस पर विपक्ष के सभी सदस्य खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, वही सत्ता पक्ष की ओर से भी जवाबी हमले किये गये । लगातार हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

इसके बाद सदन की कार्यवाही पुनः शुरू होने के बाद विपक्ष फिर से राम मंदिर पर चर्चा कराने की मांग करने लगा और सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्यमंत्री ने आपत्ति जताई। इसके बाद भी विपक्ष नारेबाजी व हंगामा करता रहा जिसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here