रायपुर में दर्दनाक हादसा: प्राचीन बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

0

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर की प्राचीन बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृत बच्चों की पहचान साक्षी साहू (7 वर्ष) और श्रवण धीवर (4 वर्ष) निवासी कुर्सी गांव, धरसीवां के रूप में हुई है।

खेलते-खेलते बावड़ी तक पहुंचे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ मंदिर परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे प्राचीन बावड़ी के किनारे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरे पानी में गिर गए।

काफी देर तक बच्चे नजर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर की यह बावड़ी काफी गहरी है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, बावड़ी के चारों ओर न तो मजबूत घेराबंदी की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा दीवार, जाली और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here