
गरियाबंद। CG DASTAK
एसपी वेदव्रत सिरमौर, सीईओ प्रखर चंद्राकर और डीएफओ वरुण जैन ने दिखाई हरी झंडी, ‘छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस’ की अनूठी पहल
गरियाबंद। जिले में यातायात जागरूकता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ‘छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस’ की 30 महिला बाइक राइडर्स ने शानदार राइड की शुरुआत की। इस विशेष अभियान को गरियाबंद पुलिस द्वारा #जन_चेतना_से_जन_सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर एवं डीएफओ वरुण जैन ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।
इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन का संदेश देना तथा गरियाबंद जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना रहा।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल न केवल महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करती है, बल्कि समाज में सुरक्षित यातायात और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश भी देती है।










