
रायपुर। CG DASTAK
‘घरवालों को बुरा मत मानना…’ मौत से पहले दोस्तों से कही आखिरी बात, परिवार ने हत्या और जांच में लापरवाही के लगाए आरोप
रायपुर। एक युवक आग में झुलस गया, 7 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा, लेकिन आखिरकार उसकी सांसें थम गईं। मौत से पहले शाकिब अपने दोस्तों को समझा रहा था कि घरवालों से नाराज न हों, लेकिन अब उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों का आरोप है कि घटना महज हादसा नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश हो सकती है। परिवार का दावा है कि घटना से पहले शाकिब और उसके दोस्तों के बीच विवाद चल रहा था। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि एक युवक पेट्रोल लेकर पहुंचा था और बाद में फोन कर बताया गया कि शाकिब जल गया है।

परिजनों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी का भी आरोप लगाया है। वहीं पुलिस घटना स्थल, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

नोट: मामले में हत्या या साजिश के आरोप फिलहाल परिजनों के दावे हैं। पुलिस जांच जारी है और आधिकारिक निष्कर्ष आना बाकी है।










