
CG DASTAK
29 जून से 5 जुलाई 2026 का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए नए अवसरों के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आ रहा है। इस सप्ताह बुध वक्री होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव संचार, निर्णय और लेन-देन से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें।
राशि अनुसार साप्ताहिक राशिफल
मेष: करियर में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि बुध वक्री होने के कारण गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बातचीत और दस्तावेजों में सावधानी रखें
वृषभ: नौकरी में प्रशंसा मिलेगी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। शुभ फल के लिए हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन: खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। भगवान गणेश की पूजा करना शुभ रहेगा।
कर्क: रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। लाल रंग की वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।
सिंह: लंबे समय से अटके सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या: यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
तुला: मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
वृश्चिक: धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यस्त दिनचर्या के बीच पर्याप्त आराम करना भी जरूरी होगा।
धनु: सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। आर्थिक मामलों में उन्नति के अच्छे संकेत हैं।
मकर: जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। आपकी मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है।
कुंभ: सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।
मीन: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलने की संभावना है।
नोट: यह साप्ताहिक राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसे सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें।










