सरायपाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न: सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील

0
48

सरायपाली ।आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज, 27 मई 2026 को सरायपाली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सरायपाली, श्रीमती ललिता मेहर द्वारा किया गया ।

आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान उपस्थित विभिन्न समाजों के प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार साथियों के साथ पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन द्वारा सभी पक्षों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

श्रीमती ललिता मेहर, एसडीओपी, सरायपाली

“बकरीद का पर्व सभी के सहयोग और आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। त्योहार के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।”

बैठक में मुख्य रूप से मो. जमील, तबारक हुसैन, रफीक उल्ला खान, आशिक हुसैन सहित अन्य समाज प्रमुख, पत्रकार साथी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here