सरायपाली थाना के सामने से एक्टिवा चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

0

सरायपाली। नगर में चोरी की घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सरायपाली पुलिस थाना के ठीक सामने स्थित जय प्रहलाद मेडिकल स्टोर के निवास/दुकान के सामने खड़ी Honda Activa क्रमांक CG 06 GQ 2326 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 9 सितंबर 2026 की रात करीब 1:40 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात चोर ने एक्टिवा का लॉक तोड़ा और वाहन को पैदल ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोरी की पूरी घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस थाना सरायपाली को दी गई है।

वाहन मालिक द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को देते हुए FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here