ऑपरेशन निश्चय: 281.900 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा उड़ीसा के देवगढ़ से गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी किशोर कुमार नायक गिरफ्तार

0

महासमुंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य सप्लायर और बैकवर्ड लिंक तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उड़ीसा के देवगढ़ जिले के गुलाबबंद निवासी किशोर कुमार नायक (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महाराष्ट्र ले जाए जा रहे भारी मात्रा में गांजे की सप्लाई करने का आरोप है।

1.40 करोड़ रुपये के गांजे के साथ पकड़े गए थे पांच तस्कर

मामला थाना सिंघोड़ा अपराध क्रमांक 37/2026 से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर सिंघोड़ा पुलिस ने NH-53 रोड स्थित ग्राम रेहटीखोल में नाकेबंदी की थी। इस दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 281.900 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से लोड कर पुणे, महाराष्ट्र ले जाने की बात बताई थी।

तकनीकी जांच से पहुंची पुलिस मुख्य सप्लायर तक

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और उनके मोबाइल फोन से प्राप्त डाटा का तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस किया। इसी जांच के आधार पर पुलिस ने गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य स्रोत की पहचान की।

जांच में सामने आए बैकवर्ड लिंक के आधार पर पुलिस ने किशोर कुमार नायक, पिता त्रिवेणी नायक, निवासी गुलाबबंद, थाना बादपुर, जिला देवगढ़, ओडिशा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा तस्करी नेटवर्क में मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया है।

किशोर कुमार नायक को 10 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर जिला महासमुंद लाया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं पांच आरोपी

इस मामले में पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को गांजा परिवहन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था—

प्रशांत शंकर गोले, उम्र 38 वर्ष, जिला सतारा, महाराष्ट्र।

क्षितिज वीरसेन जाधव, उम्र 21 वर्ष, जिला सतारा, महाराष्ट्र।

महेश काटकर, उम्र 39 वर्ष, जिला सतारा, महाराष्ट्र।

अभिषेक डेविड जगले, उम्र 26 वर्ष, जिला शोलापुर, महाराष्ट्र।

अक्षय नंदकुमार निगम, उम्र 27 वर्ष, जिला सतारा, महाराष्ट्र।

दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस ने मामले में गांजा परिवहन में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार, स्कॉर्पियो कार और चार मोबाइल फोन सहित कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

जब्त संपत्ति:

281.900 किलो गांजा — ₹1,40,95,000

फॉर्च्यूनर कार — ₹40,00,000

स्कॉर्पियो कार — ₹25,00,000

4 मोबाइल फोन — ₹50,000

कुल जब्ती — ₹2,06,45,000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here