सरायपाली – छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

0
129

छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, पुरंदर मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज एवं विधायक उत्तर विधानसभा क्षेत्र रायपुर की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही की विशेष उपस्थिति में सरायपाली स्थित एक निजी हॉटल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पुरंदर मिश्रा के आगमन पर विप्रजनों ने बाजे गाजे आतिशबाजी के साथ स्वागत किया,, अतिथियों के द्वारा जगनाथ भगवान एवं भगवान परशुराम का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण परिवार में पुरातन काल से चल रहे सांस्कृतिक एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि पर गहन चर्चा होनी चाहिए एवं अपने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा आने वाले नई पीढ़ी को उन्हें हस्तांतरित करने हेतु कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता है।

श्री मिश्रा ने कहा कि समाज में चल रहे कुछ असमानताओं अथवा रिवाजों परंपराओं जिससे समाज का अहित हो रहा हो उसमें सर्वमान्य हितकारी परिवर्तन की आवश्यकता भी है। श्री मिश्रा ने इसके लिए मंच से प्रदेश स्तरीय 11 सदस्यीय विधान मंडल के गठन की घोषणा की जो समाज के विभिन्न रीति नीति का पुनर्निधारण का काम करेंगे। पुरंदर मिश्रा ने दीपावली पश्चात रायपुर में समाज के एक विराट सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की। वहीं उत्कल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं विधायक पुरंदर मिश्रा ने आगे समाज के युवाओं से नशे एवं गलत आदतों से दूर रहने एवं नियमित वेद पाठ करने एवं समाज के उत्थान में सदैव योगदान देने हेतु प्रेरित किया। उत्कल ब्राह्मण समाज के इतिहास को बताते हुए समाज केप्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि इस युग में संगठन का बहुत महत्व है अतः सभी लोग अपनी बातों को संगठित होकर रखें और समाज के लिए अपना योगदान देकर आगे बढ़ाएं। श्री पाणीग्राही ने ब्राह्मण जाति के गौरवमई इतिहास से कुछ प्रेरक संदेश भी समाज को संप्रेषित किया,, बैठक में प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गण महासमुंद नित्यानंद मिश्रा, रायपुर लक्ष्मण सतपथी, रायगढ़ अरुण पंडा, बिलासपुर प्रफुल्ल मिश्रा, दुर्ग वीरेंद्र सतपथी, सहित प्रदेश पदाधिकारी गण गुननिधि सतपथी, तरुण दास, चैतन्य सतपथी, भागीरथी पंडा, दुर्गाप्रसाद मिश्रा, मनोज सतपथी, दयानंद पंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासिन थे, कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों की संख्या में उत्कल विप्र बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोजिनी पाणीग्राही, सौरव सतपथी, संजय दास, ब्लाक अध्यक्ष गण सरायपाली प्रकाश मिश्र, बलौदा कृष्ण मुरारी पाणीग्राही, बसना हेमंत दास, पिथौरा पी सी सामंतराय, आशीष त्रिपाठी शेषाचार्य, राम कुमार पाढ़ी, गीता पुरोहित, चंद्रशेखर पाणीग्राही, किशोर रथ, ब्रह्म प्रकाश कर, मनोज मिश्रा, ललित मिश्रा, अनंताराम कर, प्रमोद सामंतराय, चित्रसेन शर्मा रायगढ़, राहुल पंडा घरघोड़ा, अक्षय सतपथी पुसौर, भारत पंडा, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here