
विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
नवागढ़। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर, संकुल मुरता, विकासखंड नवागढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल परिसर और जैतखाम स्थल के पास जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, पालकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ 51 दीप जलाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल प्रांगण में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक, पालक एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय के बीच सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा। दीप प्रज्वलन के दौरान स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
शिक्षक और पालक रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रधान पाठक रामायण मनहरे, संकुल समन्वयक सतीश कुमार कुर्रे, शिक्षक बृजपाल सिंह डाहिरे, घनश्याम प्रसाद साहू, मोतीराम पात्रे और शान्त कुमार पटेल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखमणी बांधे, सहायिका कमलेश्वरी नवरंग, मितानिन एवं पालकगण उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए।










