रायपुर से बड़ी खबर : पंडरी मार्केट की First Cry दुकान में लगी आग

0
72

दीपावली की शाम टला बड़ा हादसा, दुकानदारों की सूझबूझ से बची जानमाल की हानि

रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्त पंडरी कपड़ा मार्केट इलाके में दीपावली की शाम First Cry कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना से पूरे मार्केट क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मौजूद दुकानदारों और कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली पूजा के दौरान दुकान के भीतर दीया जलाया गया था, जो कुछ देर बाद कपड़ों के संपर्क में आने से आग का रूप ले बैठा। कुछ ही सेकंडों में आग तेजी से फैलने लगी।

हालांकि, मौके पर मौजूद सेल्समैन और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।

सूत्रों के अनुसार, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कपड़ों का आंशिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि दीपावली जैसे त्यौहारों के दौरान बाजारों में सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here