रायपुर में मंदिर के पास लावारिस मिला 10 दिन का नवजात, डायल-112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक करीब 10 दिन का नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मंदिर हसौद पहुंचाकर भर्ती कराया।

सुबह मंदिर के पास मिला नवजात

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को सुबह करीब 6:37 बजे डायल-112 टीम को सूचना मिली कि मोनेट रोड स्थित चिरकुतहीन माता मंदिर के पास एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां करीब 10 दिन का नवजात मिला, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां छोड़कर जाने की आशंका है।

डायल-112 टीम ने दिखाई संवेदनशीलता

नवजात को लावारिस हालत में देखकर पुलिस टीम ने तत्काल उसे सुरक्षित अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंदिर हसौद पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने नवजात की जांच की, जिसके बाद उसे शिशु वार्ड में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल अस्पताल में उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है।

अज्ञात व्यक्ति की तलाश में पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह थी। आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

नवजात की सुरक्षा और उचित देखभाल के लिए संबंधित विभाग को भी सूचना दी गई है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

नवजात को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मंदिर हसौद क्षेत्र की डायल-112 टीम के पुलिसकर्मी आर. राजेश यादव और चालक टिकेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नवजात को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here