
रायपुर। CG DASTAK
मानसून, खरीफ सीजन, किसानों की राहत और जनहित के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश में सक्रिय मानसून और खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि, किसानों को राहत, मानसूनी तैयारियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं और प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में बैठक के बाद लिए गए फैसलों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
प्रदेश में मानसून के दौरान किसानों की समस्याओं, फसल प्रबंधन और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।










