महासमुंद में हाई-प्रोफाइल जुआ पकड़ा गया: होटल में छापा, 18 गिरफ्तार, ₹7 लाख नकद बरामद

0

महासमुंद। शहर में बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाला जी होटल में चल रहे जुआ खेल का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में 17 से 18 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से ₹7 लाख से अधिक नकदी जब्त की है।

सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में शहर के कुछ नामचीन चेहरे, व्यापारी और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और जुआ में शामिल अन्य संभावित लोगों की पहचान भी की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल में लंबे समय से जुए का अड्डा संचालित हो रहा था। फिलहाल, पूरा मामला जांच के दायरे में है और आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here