भनपुरी बिजली कार्यालय में फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ प्रदर्शन

0

रायपुर CG DASTAK 

स्मार्ट मीटर लगने के बाद लगातार बढ़ रहे बिल का आरोप, उपभोक्ताओं ने समाधान नहीं होने पर जताई नाराजगी

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित बिजली कार्यालय में सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बढ़ते बिजली बिल और शिकायतों के निराकरण नहीं होने से नाराज लोगों ने कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में लगातार वृद्धि हो रही है। कई लोगों का कहना है कि पहले जहां उनके बिजली बिल सामान्य आते थे, वहीं अब हर महीने हजारों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब या समाधान नहीं मिला। इससे आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।

वहीं उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से बढ़े हुए बिलों की जांच कराने और स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली की पारदर्शी जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

फिलहाल बिजली विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि बढ़ते बिजली बिलों को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं।

आपकी राय क्या है?

क्या बढ़ते बिजली बिल के लिए स्मार्ट मीटर जिम्मेदार हैं या बढ़ी हुई खपत? अपनी राय कमेंट कर जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here