
पंधी। CG DASTAK
ग्राम पंधी में आगामी 31 मई 2026, रविवार को एक दिवसीय भव्य रामायण कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय श्रीमती शिवकुमारी गोस्वामी जी की पुण्य स्मृति में गोस्वामी परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

परम पूज्य कामता प्रसाद शरण जी करेंगे कथा वाचन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में परम पूज्य श्री कामता प्रसाद शरण जी महाराज उपस्थित रहेंगे। उनके मुखारविंद से श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की महिमा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और रामायण के प्रेरणादायक प्रसंगों का संगीतमय श्रवण करेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा में भक्ति, संगीत और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
रात्रि 7 बजे से शुरू होगा आयोजन
रामायण कथा का आयोजन 31 मई 2026, रविवार को रात्रि 7 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल दामाद पारा, पंथी देवरी रोड स्थित क्रिकेट ग्राउंड, ग्राम पंधी में रखा गया है।
तैयारियों में जुटा गोस्वामी परिवार
भाजयुमो महामंत्री जयरामनगर मंडल यशवंत गिरी गोस्वामी सहित पूरे गोस्वामी परिवार द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, प्रकाश व्यवस्था और प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।










