
धमतरी। CG DASTAK
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की बेटी रेणुका गोस्वामी ने अपनी मेहनत और हुनर से प्रदेश का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाली रेणुका को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की ओर से विशेष आमंत्रण मिला है।

रेणुका की इस उपलब्धि को लेकर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस गौरवपूर्ण सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
DDU-GKY से मिली नई दिशा
रेणुका ने कक्षा 12वीं में पढ़ाई के दौरान दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट स्किल्स बिट्स एंड बाइट्स में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान रेणुका ने नए कौशल सीखने के साथ अपने आत्मविश्वास को मजबूत किया और रोजगार के बेहतर अवसरों की दिशा में कदम बढ़ाया।
ग्रामीण युवाओं के लिए बनी प्रेरणा
रेणुका गोस्वामी की सफलता यह दिखाती है कि सही मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण और मेहनत के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी अपने सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं।
बिहान और DDU-GKY जैसी योजनाएं ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
रेणुका को राष्ट्रपति भवन से मिले इस विशेष आमंत्रण को उनके व्यक्तिगत संघर्ष और सफलता के साथ-साथ धमतरी और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का क्षण माना जा रहा है।










