त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार होटलों से सैंपल जब्त

0
77

रायगढ़। त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रायगढ़ जिले में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने शहर के चार प्रमुख होटलों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, निरीक्षण के दौरान रिंकू ढाबा से बिरयानी राइस एवं पकी हुई अरहर दाल, तुलसी होटल से कुंदा और खोवा बर्फी, अलंकार होटल से नारियल बर्फी और रसगुल्ला, वहीं चावला रेस्टोरेंट से मैसूर पाक और पेड़ा के नमूने लिए गए हैं।

विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया है कि वे स्वच्छता मानकों का पालन करें और किसी भी प्रकार की मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न करें। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल, शांतनु भट्टाचार्य, अमित साहू एवं संतोष दास शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here