
डोंगरगढ़। CG DASTAK
राधिका नगर-कश्मीरी पारा की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; आरोपियों की तलाश जारी।

खबर:
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में मंगलवार रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (करीब 33 वर्ष) मंगलवार रात अपने इलाके में मौजूद था। इसी दौरान करीब रात 9 बजे किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल धन्नू ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह की जांच जारी है

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आएगी।










