कलयुगी बेटे ने ईंट मारकर की पिता की बेरहमी से हत्या, सरायपाली पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

0
73

सरायपाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना इस प्रकार से है, दिनांक 18 मई 2026 को सूचक हरजीत चौहान की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रिसेकेला निवासी जयलाल सागर उर्फ जयलाल चौहान (48 वर्ष) की संदिग्ध मौत पर मर्ग कायम किया था। शव के निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच मे जुटी पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली की दिनांक 17/05/ 2026 की रात्रि मे मृतक के घर में मृतक व उसके पुत्र अजय सागर ऊर्फ अजय चौहान के बीच आपसी विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पुत्र अजय चौहान ने अपने पिता से मारपीट की व घर के बाड़ी से ईंट उठाकर जयलाल चौहन पर जानलेवा हमला किया था जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत अवस्था में जमीन में गिर गया था। घटना कर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल लेकर आये जहां पर डाक्टर द्वारा चेक करने पश्चात उसकी मृत्यु हो जाना बताया। संपूर्ण मर्ग जांच में पाया कि मृतक जयलाल सागर ऊर्फ जयलाल चौहान की मृत्यु उसके पुत्र अजय सागर ऊर्फ अजय चौहान के द्वारा मृतक के सिर मे ईंट से मृत्युकारीत हमला कर चोंट पहुंचने से हुई है। जिससे पुलिस द्वारा उक्त कृत्य धारा 103(1) बीएनएस अंतर्गत अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना मे फरार आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी की, दिनांक 18.05.2026 के 20.00 बजे पुलिस मुखबिरों से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर ग्राम बोदापाली से आरोपी अजय चौहान पिता जयलाल चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रिसेकेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.को गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली। आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

अजय चौहान पिता जयलाल चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रिसेकेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here