आरंग में बड़ी घटना : महिला ने महानदी पुल से लगाई छलांग, गोताखोरों की टीम कर रही तलाश

0
119

आरंग। रायपुर जिले के आरंग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम पारागांव स्थित नेशनल हाईवे-53 पर महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला ने छलांग लगा दी। महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में महिला की तलाश शुरू कर दी।

थाना प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी दी कि महिला की स्कूटी पुल पर खड़ी मिली है और पुल की रेलिंग से उसका दुपट्टा भी बंधा हुआ था। हालांकि किसी ने महिला को कूदते हुए प्रत्यक्ष नहीं देखा है, लेकिन परिस्थिति को देखते हुए पुलिस और बचाव दल ने महानदी में तलाश अभियान शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार, स्वाति त्रिवेदी रक्षाबंधन पर्व मनाने अपने मायके पारागांव आई थी। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी और उसके ढाई माह का बच्चा भी है। फिलहाल महिला के नदी में कूदने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी है और महिला की तलाश के लिए लगातार गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here