अधिवक्ता गायत्री साहू बनीं ब्रम्ह राष्ट्र एकम विश्व महासंघ की प्रदेश विधि सलाहकार, अमावस्या पर आयोजित भंडारे में हुई घोषणा

0
26

रायपुर। Cg dustak 

ब्रम्ह राष्ट्र एकम विश्व महासंघ एवं लाहोटी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अमावस्या के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण लाहोटी के निवास पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर अधिवक्ता गायत्री साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें ब्रम्ह राष्ट्र एकम विश्व महासंघ की प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महासंघ की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा, सचिव श्री लक्ष्मी नारायण लाहोटी, संरक्षक श्री छबिलाल वर्मा सहित श्रीमती अरुणा यादव, श्रीमती सुषमा तिवारी एवं श्रीमती प्रतिमा सोना उपस्थित रहीं।

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने सामाजिक एकता, सेवा और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here