Surajpur News: वीडियो बना रहे युवकों पर दंतैल हाथी ने किया हमला, जान बचाकर भागे ग्रामीण

0
27

सूरजपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघरा में जंगल से निकलकर एक दंतैल हाथी आबादी के करीब पहुंच गया। हाथी को देखने और उसका वीडियो बनाने पहुंचे युवकों पर हाथी अचानक आक्रामक हो गया और दौड़ लगा दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो बनाना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार, हाथी के गांव के समीप पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ युवक हाथी के काफी करीब जाकर उसका वीडियो बनाने लगे। तभी दंतैल हाथी अचानक गुस्से में आ गया और युवकों की ओर दौड़ पड़ा।

हाथी को अपनी ओर आते देख लोगों में भगदड़ मच गई। कई ग्रामीण अपनी चप्पल और जूते तक मौके पर छोड़कर जान बचाने के लिए भाग निकले।

वन विभाग ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, हाथी मित्र दल और स्थानीय युवा मौके पर पहुंचे। वन अमले ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया और रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलने तथा हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

हाथी की गतिविधियों पर नजर

वन विभाग की टीम लगातार दंतैल हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथी के पास न जाएं और किसी भी तरह की छेड़छाड़ या वीडियो बनाने की कोशिश न करें।

घटना का वीडियो देखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here