Janjgir: जमीन गाइडलाइन के खिलाफ कांग्रेस का पुतला दहन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

0
112

जांजगीर। राज्य सरकार द्वारा जमीन खरीदी की नई गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद जिले में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। इसी कड़ी में जांजगीर के कचहरी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप, वरिष्ठ नेता बालेश्वर साहू और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि

“नई जमीन गाइडलाइन आम जनता की कमर तोड़ने वाली है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। यदि सरकार इसे वापस नहीं लेती, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नई गाइडलाइन से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और जमीन खरीदना आम नागरिकों की पहुंच से बाहर हो जाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, नागेंद्र गुप्ता, सुनील साधवानी, विवेक सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, भगवान दास गढ़ेवाल, रामबिलास राठौर, टिंकू मेमन, राज अग्रवाल, शास्वतधर दीवान, उत्तम पाटले, गौरव सिंह, हर्ष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विरोध में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here