CG News: नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जंगल से हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये नकद बरामद

0
40

नारायणपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा और 24 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

टेकला जंगल से मिला हथियारों का डंप

जानकारी के अनुसार, टेकला जंगल में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का छिपाया हुआ हथियारों का बड़ा डंप बरामद किया। इसमें इंसास राइफल, एसएलआर, .303 राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री मिली है। बरामद हथियारों और विस्फोटकों को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तोयामेटा जंगल से मिले 24 लाख रुपये

इसी अभियान के दौरान छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई 24 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई। माना जा रहा है कि यह रकम नक्सली संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क संचालन के लिए रखी गई थी।

लगातार जारी है सर्च ऑपरेशन

सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। नक्सलियों के कमजोर पड़ने के बाद अब उनके द्वारा जंगलों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री की तलाश तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क और संसाधनों को बड़ा झटका लगा है। बरामद सामग्री के आधार पर आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here