
कांकेर। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना पखांजूर क्षेत्र के पीव्ही-129 गांव की है। हादसे के बाद पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
पेड़ के नीचे चर रहे थे मवेशी
जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय मंडल और प्रणाम मंडल के दो मवेशी शनिवार को गांव के पास कुसुम के पेड़ के नीचे चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
पशुपालकों को हुआ आर्थिक नुकसान
घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों पशुपालकों को इस हादसे से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
प्रशासन से राहत की उम्मीद
ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए शासन की ओर से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित पशुपालकों को आर्थिक सहायता मिल सके।










