CG Dastak | रायपुर ब्रेकिंग MBBS एडमिशन के नाम पर 5 लाख की ठगी! आरोपी गिरफ्तार

0
220

CG Dastak रायपुर: MBBS में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर रायपुर के एक परिवार से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशानु दास ने खुद को एजेंट बताते हुए वेस्ट बंगाल के मेडिकल कॉलेज में कम फीस में एडमिशन दिलाने का वादा किया था।

पीड़ित सुब्रतो मुखर्जी ने बताया कि उनकी बेटी को छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेज में सीट नहीं मिली थी। आरोपी ने वादा किया कि वह पश्चिम बंगाल के JMN कॉलेज में 48 लाख में टोटल पैकेज में दाखिला करवा देगा। भरोसा दिलाकर 5 लाख रुपए ले लिए गए। लेकिन असली फीस 86 लाख निकली और आरोपी फरार हो गया।

करीब एक साल की परेशानी के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।                                                        CG Dastak की अपील:                                                 ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहें। एजुकेशन में कोई शॉर्टकट नहीं होता। ऑफिशियल काउंसलिंग प्रक्रिया का ही पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here