केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, पोते की मौत का सदमा नहीं सह पाए

0
36

CG DASTAK 

केतन अग्रवाल की मौत से पहले ही गहरे सदमे में डूबे अग्रवाल परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

परिवार के अनुसार, देवीचंद अग्रवाल पहले से अस्पताल में भर्ती थे। केतन अग्रवाल के निधन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों ने शनिवार रात करीब 9:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि देवीचंद अग्रवाल अपने पोते की मौत से बेहद आहत थे। इस गहरे भावनात्मक सदमे का उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ा। परिवार का मानना है कि पोते को खोने का दुख वह सहन नहीं कर सके।

जानकारी के मुताबिक, देवीचंद अग्रवाल की मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से हुई। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here