तखतपुर। CG DASTAK
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो पुत्र शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई सिंगरौल शुक्रवार सुबह खेत में मवेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी करने गई थीं। उनके साथ उनके दो बेटे विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) और सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) भी मौजूद थे।
इसी दौरान तीनों किसी तरह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पति खेत पहुंचा तो सामने था दर्दनाक मंजर
मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, शाम को घर लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद जब वे खेत पहुंचे तो वहां तीनों के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर उन्होंने तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिसतखतपुर।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम अगले दिन कराया गया। शनिवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। हालांकि खेत की घेराबंदी के दौरान करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम अगले दिन कराया गया। शनिवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। हालांकि खेत की घेराबंदी के दौरान करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।